इतिहास के झरोखे से :- कोरेगांव का 'विजय स्तंभ' प्रतीक है महार रेजीमेंट के साहस का


इतिहास के झरोखे से:-
कोरेगांव का ‘विजय स्तंभ’ प्रतीक है महार रेजीमेंट के साहस का
    कोरेगांव की लड़ाई एक जनवरी 1818 में ब्रिटिश इंडिया कंपनी और मराठा साम्राज्य के पेशवा गुट के बीच, कोरेगांव भीमा में लडी गई। चूंकि यह युद्ध तीसरे एंगलो-मराठा युद्ध, जिसमें कुल मिलाकर पेशवा की हार हुई, के दौरान लड़े जाने वाली अंतिम लड़ाईओ में से एक था, अतः इस युद्ध को भी कंपनी की जीत के रूप में याद किया गया था।

 

    सामान्य समय में, मुख्य रूप से दलित समुदाय के लाखों लोग हर साल एक जनवरी को ‘जय स्तंभ’ देखने पहुंचते हैं। इस स्तंभ को अंग्रेजों ने 1818 की लड़ाई में पेशवाओं के खिलाफ लड़ने वाले सैनिकों की याद में बनवाया। इस स्तंभ के शिलालेख में लिखा है कि कप्तान स्टाटंन की सेना ने ‘पूर्व में ब्रिटिश सेना की गर्वित विजय हासिल की। कोरेगांव के स्तंभ शिलालेख में लड़ाई में मारे गए 49 कंपनी सैनिकों के नाम शामिल हैं, जिनमें 22 महार जाति के सैनिक भी थे। इन्हें 1851 में मेडल देकर सम्मानित किया गया। हालांकि यह ब्रिटिश द्वारा अपनी शक्ति के प्रतीक के रूप में बनाया गया था, लेकिन आज यह महारों के स्मारक के रूप में देखा जाता है।

 

    हालांकि, वर्तमान में इस युद्ध को निम्न जाति वाली महारो की उच्च जाति वाले पेशवाओं पर जीत के रूप में पेश किया जाता रहा है- जबकि भूतकाल में महारों ने पेशवा शासकों के लिए भी युद्ध लड़े थे। कोरेगांव-भीमा युध्द के 204 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कल शनिवार तक लाखों की संख्या में लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित जयस्तंभ स्मारक पहुंचकर उन दलित वीरों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1 जनवरी 1818 में अंग्रेजों और पेशवाओं के बीच हुए युद्ध में जान गवायीं थी। इस युद्ध में दलितों ने अंग्रेजों का साथ दिया था क्योंकि पेशवाओं ने उनके साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया था।

 

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started