Indian muslim Hamida Bi

Hamida Bi
हमीदा बी ने पैंतीस साल तक दुनिया के सबसे बड़े आन्दोलनों में से एक, यानी भोपाल गैस ट्रेजडी के विक्टिम्स के लिए इन्साफ की जंग में एक अहम रोल अदा किया. सैकड़ों बार सड़क पर उतरीं, सालों रोज़ लोगों की परेशानियां सुनीं, विश्व की सबसे बड़ी इस औद्योगिक त्रासदी के बाद सर्वाइवर्स के दर्द को समझा, उनके लिए आवाज़ उठाई, लड़ीं और ज़िंदगी की आखरी सांस तक ये जंग जारी रही. पद्म श्री अब्दुल जब्बार के गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन जिसने दुनिया में एहतिजाज की हैरतअंगेज़ तारिख रक़म की, उस का अहम चेहरा थीं वह. मल्टीनेशनल कम्पनी की चालें, नेताओं और अफसरों के रोल, एडमिनिस्ट्रेशन और सरकारों के रुख, हर इशू पर फ्रंट में लीड किया.  पिछले साल इंतक़ाल हुआ. हमीदा बी का एक्टिविज़्म ग्राउंड पर था, वह किताबी या सिर्फ पैम्फ्लेट तक महदूद नहीं था, बेवाओं और गरीबों के लिए रोज़गार और पुनर्वास से ले कर इलाज, हर मसले पर वह उनके दुःख दर्द में शरीक रहीं और हर मुहाज़ पर आगे रहीं. 
Hamida Bi, leading activist who raised voice against injustice in the wake of gas tragedy, the worst industrial disaster of the world, took part in numerous agitations for decades and was prominent face of the activists who fought for justice against the multi-national company, as well as apathy of the administration and governments. Herself, a gas victim, she had seen death of 41 members of her family, clan and relatives.  She passed away last year.
Photo Courtsy: @akbhopali  

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started